BHDLA136 Hindi Bhasha Lekhan kaushal Question [PDF]

BHDLA136 Hindi Bhasha Lekhan Kaushal

BHDLA136 Hindi Bhasha Lekhan kaushal IGNOU important questions solved assignment 2021-22 Free PDF Download.

(IGNOU) Most Important Question

Course Code: BHDLA136

Name of Course: Hindi BHASHA: LEKHAN KAUSHAL

1. शब्दों के अर्थ हमें कहाँ से प्राप्त होते है ?

उत्तर – ज्ञात अर्थ के लिए समास कोई शब्द निश्चित कर देता है और उस शब्द का उस अर्थ के साथ सम्बन्ध जुड़ जाता है |

2) भाषा के सामाजिक स्तर भेद से आप क्या समझते है ?

उत्तर – समास में विभिन्न वर्गों, पेशों, व्यवसायों के लोगो की अपनी अलग-अलग भाषा होती है | जैसे व्यापारियों की भाषा, कक्षा अध्यापक की भाषा आदि | इसी प्रकार औपचारिक भाषा, अनौपचारिक भाषा, अनपढ़ की भाषा, पढ़े-लिखे लोगों की भाषा | इस प्रकार सामाजिक स्तर भेद से भाषा के कई रूप हो जाते है |

3) लिखित भाषा और मौखिक भाषा में क्या अंतर है ?

उत्तर – लिखित भाषा एक व्यवस्थित एवं व्याकरणिक भाषा होती है | उसका हर एक के लिए एक निश्चित अर्थ होता है, जो उस भाषा में निहित रहता है | किन्तु मौखिक भाषा व्याकरण की दृष्टि से लचीली भाषा होती है | इसमें टूटे हुए वाक्यों का इस्तेमाल होता है, कोडमिक्सिंग होती है, प्रांतीय भाषाओँ के शब्द आते है तथा अपनी बात करने के लिए भाषेतर तत्वों का इस्तेमाल भी किया जाता है |

4) लिखित और मौखिक में से भाषा का कौनसा रूप प्राचीन है?

उत्तर – मौखिक रूप

5) वाक्य और वाक्यांश में क्या अंतर है?

उत्तर – वाक्य सार्थक शब्दों के ऐसे समूह को कहा जाता है, जिससे स्पष्ट रूप से कोई आशय प्रकट हो और वाक्यांश बिना क्रिया के दो या दो से अधिक पदों के समूह को कहा जाता है |

6) बोलचाल की भाषा में वाक्य के सामान्य पदक्रम में क्या परिवर्तन होता है? इस परिवर्तन का कारण क्या है ?

उत्तर – बोलचाल की भाषा में वाक्य के सामान्य पदक्रम में प्राय: क्रिया का परिवर्तन होता है | वाक्य के पदक्रम में क्रिया आगे आ जाती है | इस परिवर्तन का कारण महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रमुखता देना होता है |

7) अनुपात से आप क्या समझते है? अनुपात बदलने से वाक्य में क्या परिवर्तन होता है?

उत्तर – ‘बोलने के ढंग’ या ‘लहजे’ को अनुपात कहते है | अनुपात बदलने से वाक्य में कोई परिवर्तन नहीं होता लेकिन इसके अर्थ एवं आशय में परिवर्तन हो जाता है |

8) वार्तालाप करते हुए अपने मनोभावों को प्रकट करने के लिए हम भाषा में अनुपात के अलावा और किन-किन क्रियाओं का इस्तेमाल करते है?

उत्तर – वार्तालाप करते हुए अपने मनोभावों को प्रकट करने के लिए हम अनुपात के अलावा आवाज ऊँची करना, शब्दों पर बल देना, चेहरे के भावों तथा अन्य आंगिक क्रियाओं का इस्तेमाल करते है |

9) प्रोक्ति किसे कहते है ?

उत्तर – वाक्य के स्तर से ऊपर के पाठ को प्रोक्ति कहा जाता है |

10. यहाँ हम आपको कुछ वाक्य दे रहे है, जिनमे से सभी विराम चिहन हटा लिए गए है | आप जहाँ जो विराम चिहन लगाना हो, लगा कर इन वाक्यों को पूरा करें |

a) रमेशजी क्या हालचाल है

सही = रमेश जी, क्या हालचाल है ?

b) जैसी बारिश इस साल हुई पहले कभी नहीं हुई थी

सही = जैसी बारिश इस साल हुई, पहले कभी नहीं हुई थी |

c) यहाँ कभी कभी बर्फ भी पड़ जाती है

सही = यहाँ कभी-कभी बर्फ भी पड़ जाती है |

d) सुबह हुई आकाश में सूरज की सुनहली किरने अठखेलियाँ करने लगी फूलों पर भवरें मंडराने लगे सारा संसार जीवन की उमंग में थिरकने लगा

सही – सुबह हुई: आकाश में सूरज की सुनहरी किरने अठखेलियाँ करने लगी; फूलों पर भवरें मंडराने लगे; सारा संसार जीवन की उमंग से थिरकने लगा |

e) भारत एक सांस्कृतिक देश

सही = भारत: एक सांस्कृतिक देश

f) उर्वशी विचार और विश्लेषण

सही = उर्वशी : विचार और विशलेषण

g) वह तो खाना पीना सोना जागना भी भूल गया

सही = वह तो खाना-पीना, सोना-जागना भी भूल गया |

11. निम्नलिखित वाक्यों में अनुतान से कौन से मनोभाव प्रकट हो रहे है ?

a) छोडो न, वह अपने आप चला जायेगा |

उत्तर – खीज एवं आग्रह

b) वाह! क्या बात कही आपने

उत्तर – आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता

c) मम्मी, बाजार चलो न |

उत्तर – आग्रह

d) तुम साड़ी मिठाई खा गए !

उत्तर – विस्मय

e) तुम सारी मिठाई खा गए |

उत्तर – सुचना

f) तुम सारी मिठाई खा गए?

उत्तर – प्रश्न

12) समाचार प्राप्त करने के तीन मुख्य स्त्रोतों के नाम बताइए |

उत्तर – समाचार एजेंसी, संवाददाता, सरकारी विज्ञप्तियां

13) समाचार में कौन-कौन सी पांच बातें होनी आवश्यक है ?

उत्तर – कौन-सी घटना हुई?, क्या हुआ?, कब हुई?, कहाँ हुई?, क्यों हुई?

14) ‘हमारे संवाददाता द्वारा’ यह कथन समाचार के किस पक्ष को व्यक्त करता है ?

उत्तर – समाचार का स्त्रोत

15) समाचार के आरम्भ में लिखा ‘नई दिल्ली’ क्या व्यक्त करता है?

उत्तर – संचार जरी होने का स्थान या घटना स्थल

16) समाचार एजेंसियां कैसे काम करती है ? तीन पंक्तियों में अपना उत्तर दीजिये |

उत्तर – समाचार एजेंसियों के संवाददाता घटना स्थल से समाचार एकत्र कर अपने क्षेत्रीय कार्यालय को भेजते है | वहां से वह मुख्या कार्यालय को जाया जाता है और वहां से सम्पादित होकर टेलीप्रिंटर द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों तक पहुँचाया जाता है |

17) ‘अनुवाद’ से आप क्या समझते है? (आपका उत्तर दो पंक्तियों से अधिक का नहीं होना चाहिए)

उत्तर – एक भाषा में व्यक्त भावों और विचारों को दूसरी भाषा में ज्यों-का-त्यों उपस्थित करना अनुवाद है |

18. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है और कौन सा गलत?

i) जिस भाषा से अनुवाद किया जाता है उसे ‘लक्ष्य भाषा’ कहते है |

उत्तर – गलत

ii) अनुवाद के लिए दोनों भाषाओँ की जानकारी आवश्यक नहीं है |

उत्तर – गलत

iii) अनुवाद के लिए विषय और मूल भाषा का ज्ञान अनिवार्य है |

उत्तर – सही

19. निम्नलिखित में से कौनसा पक्ष ‘अर्थग्रहण’ के लिए आवश्यक नहीं है?

a) शब्दबोध

b) तर्कबोध

c) रचनाबोध

d) वाक्य बोध

उत्तर – b

20. अनुवाद कार्य शुरू करने से पहले अनुवादक से क्या अपेक्षा होती है?

उत्तर – अनुवाद कार्य के लिए अनुवादक से यह अपेक्षा होती है की वह मूल भाषा का स्त्रोत भाषा में निहित विचार को ठीक से ग्रहण करे |

21. ‘शब्द की समतुल्यता के सिद्धांत’ से आप क्या समझते है?

उत्तर – एक शब्द के स्थान पर उसी अर्थ का या उससे निकट अर्थ का दूसरा शब्द रखना ‘शब्द की समतुल्यता का सिद्धांत’ कहलाता है | अनुवाद करते समय अनुवादक स्रोत भाषा में प्रयुक्त शब्दों के स्थान पर लक्ष्य भाषा में उसी अर्थ को बताने वाला दूसरा शब्द रखते है |

22. शब्दों का प्रयोग करते समय ______ का ध्यान रखना चाहिए (क्लिष्टता, सहजता, प्रसंग, उच्चारण)

उत्तर – प्रसंग

23. आपके सामने कुछ अंग्रेजी के वाक्य रखे जा रहे है | आप इनका अनुवाद हिंदी में करें |

i) I doubt if he will come.

उत्तर – मुझे उसके आने में संदेह है |

ii) We wonder if he accepts this.

उत्तर – हमें संदेह है की वह इसे स्वीकार करेगा |

iii) I doubt if Ram will be going.

उत्तर – मुझे राम के जाने में संदेह है |

iv) I am not sure if you can do this work.

हिंदी – मुझे संदेह है की तुम यह कार्य कर सकते हो |

v) English – I do not think if this is a good book.

हिंदी – यह पुस्तक अच्छी है, इसमें मुझे संदेह है |

24. अब वाक्य ‘have’ लगे कुछ वाक्यों का अनुवाद हिंदी में करे |

i) I have three daughters.

उत्तर – मेरी तीन पुत्रियाँ है |

ii) I have lost my pen.

उत्तर – मैंने अपनी कलम खो दी

iii) I have no idea.

उत्तर – मुझे कुछ नहीं मालूम

iv) I have passed B.A examination.

उत्तर – मैं BA की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया |

v) I have a headache.

उत्तर – मेरे सिर में दर्द है |

vi) I have fever.

उत्तर – मुझे बुखार है |

vii) I have a pain.

उत्तर- मुझे दर्द है |

viii) I have a pain in my neck.

उत्तर – मेरे गले में दर्द है |

25. प्रभावी लेखन से आप क्या समझते है?

उत्तर – प्रभावी लेखन वह लेखन होता है जो पाठक को उस रचना को पढने के बाद जीवन को तथा समस्याओं को नवीन दृष्टि से देखने की दृष्टि प्रदान कर सके | लेखन उसकी बुद्धि और उसके ह्रदय को भीतर तक प्रभावित कर सके |

26. सही-गलत चुनिए :

i) नाच्यो बहूत गोपाल के लेखक श्री अमृतलाल नागर है |

उत्तर – सही

ii) सृजनात्मक रचनाओं में भाव पर ध्यान देना आवश्यक नहीं है |

उत्तर – गलत

iii) किसी विषय पर अच्छी तरह और स्पष्ट रूप से विचार करने पर ही प्रभावी रचना प्रस्तुत होती है

उत्तर – सही

27) रचना कौशल के प्रमुख पक्ष कौन से है?

उत्तर – रचना कौशल के प्रमुख पक्ष निम्नलिखित है –

i) भाषा पर अधिकार होना

ii) लेखक की शब्दावली समृद्द होना

iii) वाक्य विन्यास तथा शब्द योजना

iv) शैली

v) मुहावरों एवं लोकोक्तियों का समुचित प्रयोग

vi) प्रसंगानुकूल अलंकारों का प्रयोग

vii) व्याकरण की शुद्धता

viii) अर्थ और भाषा में अन्विति होना आवश्यक |

28. प्रभावी लेखन के क्या उद्देश्य है ?

उत्तर – प्रभावी लेखन का लक्ष्य या उद्देश्य लेखन में प्रस्तुत विषय-वस्तु, भाव संवेदनाओं से लेकर विचारात्मक लेखन तक को अपने पाठक की भाव-संवेदना का हिस्सा बनाना, अपने विचारों से पाठक को ‘कन्विंस’ करना और पाठक के साथ एक स्तर पर लेखन के जरिये संवाद स्थापित करना होता है | जो लेखक, इन उद्देश्यों को सामने रख कर लिखते है, उनका लेखन प्रभावी होने की सम्भावना रखता है |

29) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये:

i) अर्थ और भाव _______ के साथ चलते है |

उत्तर – भाषा

ii) मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग _______ ढंग से आवश्यक है |

उत्तर – औचित्यपूर्ण

iii) शैली हमारे _______ की ______ है |

उत्तर – विचारों, वेशभूषा

iv) लेखक को _______ के _____ रूपों की जानकारी आवश्यक है |

उत्तर – भाषा, बहुविध

v) रचना का सौन्दर्य ________ व ______ वाक्यों में अधिक आवश्यकता है |

उत्तर – संक्षिप्त, स्पष्ट

30) रचना के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से है?

उत्तर – रचना के प्रमुख तीन प्रकार है वर्णात्मक लेखन, आख्यानपरक लेखन और तार्किक लेखन | वर्णात्मक लेखन में किसी स्थान, व्यक्ति,  वस्तु, दृश्य आदि का वर्णन किया जाता है, आख्यानपरक लेखन वास्तविकता या कल्पना का सहारा लेते हुए घटनाओं का आकलन होता है और तार्किक लेखन में विषय के प्रमुख बिन्दुओं को तर्क द्वारा स्पष्ट किया जाता है |

31) किसी भी रचना के लिए विषय का चयन करते समय किन बातों को जानना आवश्यक है ?

उत्तर – किसी भी रचना के लिए विषय का चयन करते समय अपने विषय के क्षेत्र की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है | यह पता होना चाहिए की हम जिनके लिए लेखन करने जा रहे है वह पाठक वर्ग कौन सा है |

32) रचना के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से है?

उत्तर – रचना के प्रमुख तीन प्रकार है – वर्णात्मक लेखन, आख्यानपरक लेखन और तार्किक लेखन | वर्णात्मक लेखन में किसी स्थान, व्यक्ति, वस्तु, दृश्य आदि का वर्णन किया जाता है, आख्यानपरक लेखन में वास्तविकता या कल्पना का सहारा लेते हुए घटनाओं का आकलन होता है और तार्किक लेखन में विषय के प्रमुख बिन्दुओं को तर्क द्वारा स्पष्ट किया जाता है |

33) किसी भी रचना के लिए विषय का चयन करते समय किन बातों को जानना आवश्यक है?

उत्तर – किसी भी रचना के लिए विषय का चयन करते समय अपने विषय के क्षेत्र की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है | यह पता होना चाहिए की हम जिनके लिए लेखन करने जा रहे है वह पाठक वर्ग कौनसा है |

34. हाँ या ना में उत्तर दीजिये :

i) विषय की सीमा का निर्धारण उसमे अनावश्यक फैलाव हो सकता है |

उत्तर – हाँ

ii) विषय की रूपरेखा बनाने से समय की बचत होती है तथा विचारों एवं सूचनाओं का दोहराव नहीं होता |

उत्तर – हाँ

iii) सारे विचार, तथ्य एवं सूचनाएं और सुझाव, जो एक दुसरे से मिलते-जुलते हों उन्हें एक ही खंड में लिखना चाहिए |

उत्तर – हाँ

iv) कुछ ऐसी सूचनाएं जिनके बारे में अन्यत्र चर्चा की जा चुकी हो, का लेखन भी आवश्यक है |

उत्तर – नहीं

35. किसी भी रचना में प्रस्तावना का क्या महत्त्व है?

उत्तर – प्रस्तावना वस्तुत: रचना के मुख्य विषय का परिचय देती है | एक तरह से उसकी भूमि का कार्य करती है | यह एक या दो पंक्तियों की भी हो सकती है और एक अनुच्छेद की भी |

36. रिक्त स्थान भरिये :

i) रचना का प्रारंभ पाठक की विषय के प्रति ______ बढाता है |

उत्तर – जिज्ञासा

ii) किसी भी प्रभावी रचना के लिए _______ और ______अनुच्छेद बहूत महत्वपूर्ण होता है |

उत्तर – पहला, अंतिम

iii) किसी भी व्यक्ति, रचना, द्रश्यादी का वर्णन करने के लिए उसकी पूरी _____ अपेक्षित है |

उतर – जानकारी

37. किसी भी रचना के शीर्षक में कौनसे गुण होने चाहिए?

उत्तर – रचना का शीर्षक छोटा और विषय को स्पष्ट करने वाला होना चाहिए | शीर्षक में स्पष्टता हो सकती है, पाठक के मन में विषय को पढने की जिज्ञासा भी उत्पन्न करने वाला हो |

38. ह्रदय रोग का मुख्या कारण क्या है?

उत्तर – ह्रदय रोग का मुख्य कारण रक्त धमनियों में रूकावट पैदा होना होता है |

39. ह्रदय रोग को कैसे रोका जा सकता है ?

उत्तर – रक्त धमनियों में रूकावट का समय रहते पता लगाकर ह्रदय रोग को रोका जा सकता है |

40. क्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ह्रदय रोग कम होता है?

उत्तर – जी हाँ, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ह्रदय रोग कम होता है लेकिन महिलाओं में रजोनिव्रती के बाद इस रोग की सम्भावना पुरुषों के समान हो जाती है |

41. आख्यानपरक लेखन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – आख्यानपरक लेखन में लेखन चरित्रों के विकास और स्थितियों का वर्णन करते समय सच्चाई को भी उद्घाटित करता चलता है | इस लेखन में निजी जिन्दगी के साथ समाज की व्यापक जिंदगी के चित्र भी अंकित होते है |

42. आख्यानपरक लेखन सरल क्यों होना चाहिए?

उत्तर – सरलता आख्यानपरक लेखन का आवश्यक गुण है | इससे पाठक विषय को बिना किसी उलझन के समझ सकता है | लेखक को भी अपना मंतव्य स्पष्ट करने के लिए कल्पना या बनावट का सहारा नहीं लेना पड़ता |

43. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये:

i) शैली ______ को ______ के करीब लाने में सहायक है |

उत्तर – पाठक, लेखक

ii) _______ शैली आख्यान्परक लेखन में आम तौर से प्रयोग में कम लाई जाती है |

उत्तर – प्रत्यक्ष वार्तालाप

iii) _______ शैली के प्रयोग से लेखक का व्यक्तिगत चरित्र उभर आता है |

उत्तर – वैयक्तिक

44. आख्यान के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से है?

उत्तर – i) स्मृति

ii) मित्र और प्रिय स्थान

iii) जीवन को प्रभावित करने वाली घटनाएँ

iv) व्यक्ति से जुडी कल्पना एवं इच्छाएं |

45. निम्नलिखित के उत्तर हाँ या नहीं में दीजिये:

i) निजी अनुभवों एवं विचारों को ही आख्यान का विषय बनाया जा सकता है |

उत्तर – हाँ

ii) लेखक का पर्यवेक्षण किसी व्यक्ति या वस्तु की चारित्रिक पहचान करने की दृष्टि देता है |

उत्तर – हाँ

iii) हम जिनके बारे में सोचते है, उन्हें लेखक के लिए कभी नहीं चुनते |

उत्तर – नहीं

46. तार्किक लेखन से आप क्या समझते है?

उत्तर – तार्किक लेखन का अभिप्राय है तर्क को कसौटी बनाकर लेखन कार्य में प्रवृत होना | अर्थात् जो कुछ भी लेखन हो उसमे कार्य और कारण सम्बन्ध हो |

47. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये:

i) तार्किक लेखन _____ में होती है |

उत्तर – प्रक्रिया

ii) अपने लेखन के उद्देश्य को साबित करने के लिए ______ की आवश्यकता होती है |

उत्तर – तर्क

iii) अपनी बात को जब तर्क के साक्ष्य में प्रमाणित करते है तो वह अधिक _____ हो जाती है |

उत्तर – विश्वसनीय

48. तार्किक लेखन में उदाहरणों का क्या महत्व है?

उत्तर – तार्किक लेखन के प्रयोग से प्रमाणिकता दिखाई जाती है | उदाहरण के माध्यम से ही लेखक अपने कथन को पुष्ट बनाता है, परन्तु अधिक उदाहरण भी रचना को बोझिल कर सकते है | अत: उदाहरण हमेशा सटीक होने चाहिए |

49. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये:

i) तार्किक लेखन में ______ और ______ द्वारा बात को स्पष्ट करने की युक्ति का प्रयोग किया जाता है |

उत्तर – तुलना, अंतर

ii) अपने तर्क को ______ में प्रस्तुत करने के लिए _______ आवश्यक है |

उत्तर – सम्पूर्णता, वर्गीकरण

iii) अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए एक ही बात को दोहराया जाना _____ कहलाता है |

उत्तर – पुनर्कथन

iv) ______ में लेखक के ज्ञान और विषय की स्पष्ट समझ का पता चलता है |

उत्तर – विश्लेषण

v) तार्किक लेखन के सभी पक्ष _______ है |

उत्तर – विश्लेषणात्मक

BHDLA136 Hindi Bhasha Lekhan kaushal PDFDownload
BHDLA 135 Important Questions PDFCheck