BHDAE182 IGNOU Hindi Question

BHDAE182 IGNOU Hindi Question

BHDAE182 IGNOU Hindi important Question for assignments and exam paper preparation.

Course Code: BHDAE182

Name of Course: हिंदी भाषा और सम्प्रेषण

1. प्रतीकों की व्यवस्था का अर्थ क्या है? इसे उदाहरण सहित समझाइए |

उत्तर – कोई भी भाषा प्रतीकों की केवल लड़ी या समूह नहीं होती बल्कि उसकी व्यवस्था होती है | उदाहरण के लिए, हिंदी में ‘राम मोहन को पिटता है’ वाक्य में ‘राम’ कर्ता के रूप में पहले आता है, बाद में ‘मोहन’ कर्म के रूप में और फिर क्रिया ‘पिटता है’ आती है | इस प्रकार हिंदी की मूल आंतरिक व्यवस्था ‘कर्ता-कर्म-क्रिया’ है (राम सेब खाता है) | हर भाषा की अपनी व्यवस्था होती है | अंग्रेजी की व्यवस्था है ‘कर्ता-क्रिया-कर्म’ (Rama eats an apple) | इस प्रकार प्रतीकों की व्यवस्था अपनी प्रकृति में सरंचनात्मक होती है जो भाषा के रूप में प्रतिफलित होती है |

2. निम्नलिखित में सही या गलत वाक्य कौन से है?

i) भाषा ध्वनी-प्रतीकों की यादृच्छिक व्यवस्था नहीं होती |

उत्तर – गलत

ii) भाषा का प्रमुख प्रकार्य सम्प्रेषण है |

उत्तर – सही

iii) भाषा ध्वनी-प्रतीकों की व्यवस्था है |

उत्तर – सही

iv) भाषा अपने प्रयोजन में बहुमुखी होती है |

उत्तर – सही

v) प्रतीक में कथ्य और अभिव्यक्ति का सम्बन्ध अटूट तो है, लेकिन लचीलापन नहीं है |

उत्तर – गलत

3. राष्ट्रभाषा से आप क्या समझते है? इसे स्पष्ट कीजिये |

उत्तर – राष्ट्र की प्रतिष्ठा का प्रतीक राष्ट्रभाषा होती है | इसे राष्ट्रीय स्तर पर गौरवमय स्थान प्राप्त होता है, जो राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का होता है | राष्ट्रभाषा राजभाषा हो सकती है लेकिन राजभाषा राष्ट्रभाषा भी हो, यह आवश्यक नहीं | वास्तव में राष्ट्रभाषा का सम्बन्ध राष्ट्रीय चेतना से होता है और राष्ट्रीय चेतना सांस्कृतिक चेतना से जुडी होती है | भारत में अधिकतर भाषाओँ का गौरवमय इतिहास रहा है, इसलिए बहुभाषी भारत में इनको राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है |

4. भारत की उन पांच भाषाओँ के नाम बताइए जिन्हें आधुनिक भाषा कहा जाता है |

उत्तर – हिंदी, मराठी, बंगला, तमिल, गुजराती

5) पूर्वी हिंदी की बोलियों के नाम बताइए |

उत्तर – अवधि, बघेली, छतीसगढ़ी

6) निम्नलिखित कथनों पर सही या गलत का चिन्ह लगायें |

i) व्यंजन के उच्चारण में स्वर से अधिक समय लगता है |

उत्तर – सही

ii) स्पर्शी व्यजनं के उच्चारण में वायु मार्ग बाधित नहीं होता |

उत्तर – गलत

iii) व्यंजनों के भेड़ों में उष्म को शामिल नहीं किया जाता |

उत्तर – गलत

iv) क, ग, त, प, आदि व्यंजन महाप्राण है |

उत्तर – गलत

v) सभी वर्गों के अंतिम व्यंजन घोष है |

उत्तर – सही

vi) ह एक उष्म व्यंजन नहीं है |

उत्तर – गलत

vii) अंत: स्थ को उर्ध्वस्वर भी कहा जाता है |

उत्तर – सही

viii) घोष एवं अघोष व्यंजनों की स्थिति स्वरतंत्रियों के कारण होती है |

उत्तर – सही

ix) महाप्राण व्यंजनों में मुख से अधिक वायु निकलती है |

उत्तर – सही

7) रिक्त स्थान भरें :

i) संघर्षी व्यंजन के उच्चारण में वायु _____ करती हुई बाहर निकलती है |

उत्तर – घर्षण

ii) ऊष्म ध्वनियों के उच्चारण में वायु _______ होकर बाहर निकलती है |

उत्तर – गर्म

iii) प्रत्येक वर्ग का _______, ________ एवं _______ व्यंजन घोष होता है |

उत्तर – तृतीय, चतुर्थ, पंचम

iv) प्राणत्व के आधार पर व्यजंन के ________ भेद होते है |

उत्तर – दो

8) निम्नलिखित कथनों पर सही या गलत का चिन्ह लगाइए –

i) ह्रस्व स्वरों के उच्चारण में अधिक समय लगता है |

उत्तर – गलत

ii) ई तालव्य की कोटि में शामिल वर्ण है |

उत्तर – सही

iii) जिह्वा एक प्रमुख उच्चारण स्थान है |

उत्तर – गलत

iv) स्वरों का उच्चारण अवरोधहिन होता है |

उत्तर – सही

v) व्यंजन के उच्चारण में स्वर से दोगुना समय लगता है |

उत्तर – सही

vi) ह स्वरयंत्रमुखी है |

उत्तर – गलत

vii) ऋ एक कंठ्य स्वर है |

उत्तर – गलत

viii) प और म कंठ्य वर्ण है |

उत्तर – गलत

ix) इ एवं ई मुख्यत: कंठ्य तालव्य वर्ण है |

उत्तर – गलत

x) विसर्ग कंठ्य स्वर में शामिल किया जाता है |

उत्तर – सही

9) रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये:

i) मूर्धन्य वर्णों का उच्चारण मूर्धा पर ______ के स्पर्श से होता है |

उत्तर – जिह्वा

ii) अं एवं अ: को ________ भी कहा जाता है |

उत्तर – अयोवाह

iii) ण तथा न ______ वर्ण है |

उत्तर – नासिक्य

iv) ओ तथा औ ________ वर्ण है |

उत्तर – कंठोष्ठ्य

v) तालव्य वर्ण का उच्चारण तालू पर _______ की सहायता से होता है |

उत्तर – जिह्वा

BHDLA 136 Hindi Bhasha Lekhan Kaushal Questions PDFCheck
BHDLA 135 important Questions PDFCheck